लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- भारत नेपाल सीमा के रननगर गांव के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसे लोगों ने एक पेड़ के नीचे तड़पते पड़ा देखा था। बाद में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत नशे के ओवरडोज से होने की आशंका जताई जाती है। घरवालों के पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिसवालों ने पंचनामा करके शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली के रननगर गांव के प्रमोद ने बताया कि उनका 32 वर्षीय बेटा सतीश मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नेपाल जाने के लिए घर से निकला था। भारत-नेपाल सीमा के बीच बसे रननगर के टिब्बी गांव के पास रोड के किनारे लगे बरगद के पेड़ के नीचे सतीश मृत पड़ा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक सतीश पेड़ के नीचे पड़ा तड़प रहा था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसआई कमलेश मिश्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन घरवालों के इससे इंकार करने पर पं...