हाथरस, मई 10 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव चमरपुरा निवासी 23 वर्षीय साहिल पुत्र इमामुद्दीन की गुरुग्राम के अंतर्गत थाना बादशाहपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों ने जिस ठेकेदार के अंतर्गत वह काम करता था उसी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था और उसकी दो बहने थी जिसमें एक बहन की शादी हो चुकी है। पूरे गांव में उसकी मौत पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने हरियाणा पुलिस पर रिपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाते हुए युवक के दफन करने से इंकार कर दिया । सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई । काफी समझाने के बाद उसके परिजनों बड़े ही गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए- खाक किया ।

मृतक युवक के नाना की बात मृतक युवक के नाना रहीसुद्दीन ने बताया कि उनका बेटा 02...