मथुरा, मई 4 -- दो दिन पूर्व ससुराल गये युवक की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त पदार्थ के सेवन करने से मौत हो गयी। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ बेटे को बेइज्जत करने एवं झूठे दहेज के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाने से आहत होकर आत्महत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक गांव जुनसुटी, हाइवे निवासी पंकज शुक्ला (24) ने संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे फरीदाबाद में उपचार को भर्ती कराया था। यह भी पढ़ें- पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज वहां उसकी शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गयी। हाइवे पुलिस ने मीमो के आधार पर मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.