बहराइच, मई 20 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले में एक युवक को मंगलवार रात चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लाए । चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव ले जाने लगे। तो चिकित्सकों ने रोक दिया। संदिग्ध मौत के मद्देनजर नगर कोतवाली की अस्पताल चौकी को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दरगाह थाने के दुलारपुर गांव निवासी मोहम्मद रज्जा (24) पुत्र मेंहदी हसन मंगल देर शाम मजदूरी कर घर आया। अचानक उसे चक्कर महसूस हुआ और वह भूमि पर गिरकर अचेत हो गया। जिसके चलते परिजनों में अफरातफरी मच गई। तत्काल उसे वाहन पर लादकर मेडिकल कॉलेज लाए।चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। तो परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजन शव लेकर जाने लगे तो चिकित्सकों ने रोक दिय...