युवक की संदिग्ध परस्थितियों में मौत से मचा कोहराम
अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर में बीती रात एक युवक की संदिग्ध परस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सतीश पुत्र यादराम उम्र करीब 32 वर्ष निवासी मैनपुरी के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना की सूचना सुबह मृतक के साले प्रशांत द्वारा पुलिस को फोन पर दी गई। मृतक के साले प्रशांत ने बताया कि रविवार शाम को जीजा की घर वालों से फोन पर बात हुई थी। जीजा शराब छुड़ाने की दवा लेने के लिए कासिमपुर आए और यहीं किसी परिचित के यहां ठहरे हुए थे। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत सूचना मिली कि रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। मृतक की पत्नी पूजा सहित तीन बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशांत का आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.