हाजीपुर, जनवरी 3 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज थाना क्षेत्र के एक 20 वर्षीय युवक की नासिक में संदिग्ध स्थिति में मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा हैं। मृतक रवि किशन उम्र 21 लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के रेपुरा गांव के प्रमोद साह का बेटा था। वह अपने मामा गुड्डू साह के साथ काम के सिलसिले में नासिक गया था। गुड्डू साह का टायर का दूकान नासिक जिला के पीपर गांव वसंत में है। तत्काल वह अपने मामा गुड्डू साह के टायर के दुकान पर रह कर काम कर रहा था। 01 जनवरी गुरुवार से वह लापता था। शनिवार की दोपहर उसका शव पिंपलगांव वसवनत टोल नाका कॉम्लेक्स के पास कडवा नदी से बरामद हुआ। परिजनों का कहना है कि अपराधी ने हत्या कर उसका शव ठिकाना लगाने के लिए नदी में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को लेने के परिजन नासिक रवाना हो गए हैं। लालगंज-मृत युवक का फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.