फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालत में विषाक्त के सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जनपद औरैया बेबलपुर अजीतमल निवासी दुर्गेश पुत्र ख्यालीराम ने मंगलवार को ऑटो में विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। आटो चालक उसे अस्पताल ले गया। जहा उसकी मौत हो गई। पता चलते हो पुलिस वहा पहुंची। उसके बारे में पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम को अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि युवक दिल्ली से किसी वाहन से आया था। रास्ते में उसकी परिवार के किसी व्यक्ति से मोबाइल पर बात हुई। उसके बाद उसने कुछ खा लिया। तबियत खराब होने पर आटो चालक अस्पताल ले गया। अस्पताल सूत्रों की माने तो उसकी मौत का कारण जानने को उसका बिसरा प्रिजर्व किया है। पुलिस मामले को तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.