प्रयागराज, मई 14 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र थाना के तेंदुआवन गांव जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पेड़ के पास 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद मृतक को पहचान गांव के बबलू के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक उसके शरीर पर कुछ जगह चोट के निशान थे।पुलिस ने शव को कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के रिश्तेदार राम लाल के मुताबिक वह पिछले कई सालों से गांव छोड़कर चला गया था। गुरुवार को उसकी लाश मिली। मामले में एसो औद्योगिक कमलेश पटेल ने बताया कि युवक की पहचान करा ली गई है। वह नशे का आदि था। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...