श्रावस्ती, मार्च 8 -- श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमवा के मजरा आनंदीपुरवा गांव निवासी काली प्रसाद की शनिवार देर शाम कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में लाठी डंडे से पिटाई कर दी। काली प्रसाद ने बताया कि वह गांव निवासी समोखन के साथ बाइक से खरगौरा मोड़ गया था। जहां पर पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी एक व्यक्ति व तीन अज्ञात लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोपितों ने काली प्रसाद की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। लोगों के मौके पर एकत्र होते ही हमलावर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.