युवक की मौत से फूटा गुस्सा,सड़क पर शव रख लगाया जाम
संतकबीरनगर, जून 23 -- संतकबीरनगर-बघौली, हिटी। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बघौली चौराहे पर वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद सोमवार को जनाक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को लेकर पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय पहुंचकर सड़क पर रख दिया और जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। करीब दो घंटे से अधिक समय तक चले विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जांच में लगे आरोपी कोतवाली क्षेत्र के अनई गांव निवासी सुभाषचंद्र 18 जून को बघौली चौराहे के पास वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सोमवार को उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.