बांका, जनवरी 6 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के रायपोखर के समीप सजौर थाना क्षेत्र के लखानी पोखर गांव के रमेश गोस्वामी का शव मिलने की सूचना पर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। रमेश के मौत की जानकारी मिलते ही उनके पिता ब्रह्मदेव गोस्वामी, मां चंदा देवी, भाई नंदकिशोर गोस्वामी समेत अन्य परिजन वहां पहुंचे तथा शव से लिपट कर दहाड़ें मार कर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि एक माह पूर्व ही उन्हें पुत्री हुई थी। पिछले दिनों उनकी पत्नी बच्ची के साथ मायके चली गई थी। उन्हें भी घटना की जानकारी दे दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि रमेश काफी मिलनसार लड़का था। अपने व्यवहार से ही उसने दो जगह दुकान गैरेज खोला था तथा लोगों के सहयोग से दोनों गैरेज चल रहा था। ग्रामीणों का मानना है कि साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई है। स्थानीय ग्रा...