सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- बथनाहा। ठंड लगने से बेसुध एक युवक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बथनाहा में मंगलवार की सुबह हुई मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी के मौजूद नहीं रहने के कारण मरीज की मौत हो गई। अस्पताल परिसर में विरोध-प्रदर्शन से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित रहीं। मृतक की पहचान बथनाहा पूर्वी पंचायत के वार्ड एक निवासी मोजे पासवान का 37 वर्षीय पुत्र श्याम पासवान के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन इमरजेंसी में डॉक्टर नहीं मिलने से समय पर इलाज नहीं हो सका, इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.