बदायूं, अप्रैल 3 -- उझानी। नगर के मोहल्ला गौतमपुरी निवासी राजीव पुत्र ओमप्रकाश की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि बीती शाम तबीयत बिगड़ने पर परिजन राजीव को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कहासुनी से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक गुड्डू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.