अंबेडकर नगर, फरवरी 3 -- दुलहूपुर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के पंथीपुर सुधारनगर चौराहे पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जलालपुर के मंगुराडिला निवासी जामू पुत्र झपसी का बेटा मुकेश बीते 25 दिसंबर को रश्तिेदारी से घर लौट रहा था। इसी दौरान पंथीपुर चौराहे पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। परिजनों के अनुसार युवक को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बीते 29 दिसंबर को मुकेश की मौत हो गई। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...