युवक की मौत में पत्नी और पांच ससुरालियों पर मुकदमा
गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे फरीदाबाद निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए बेटे की पत्नी और पांच अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद के गांव झारसेतली निवासी समय सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे मनोज का पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से पिछले छह-सात महीने से विवाद चल रहा था। 27 जून को मनोज शाम छह बजे पत्नी को लेने क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में सैन विहार स्थित अपनी ससुराल गया था। रात में मनोज ने अपने परिचित अरुण कुमार को फोन किया। उसने बताया कि उसके ससुर, सास, पत्नी, बड़ा साला और छोटे साले ने इतना प्रताड़ित कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.