प्रयागराज, अप्रैल 23 -- सुलेमसराय निवासी आयुष यादव की मौत मामले में ऑटो चालक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आयुष के मामा मनोज कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भांजा 21 अप्रैल की सुबह ऑटो से धूमनगंज से पूरामुफ्ती जा रहा था। उनका आरोप है कि ऑटो चालक मनोज सिंह निवासी अखऊपुर थाना पिपरी ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए गुरुद्वारा भारत हॉस्पिटल के सामने बिजली के पोल से टकरा दिया, जिससे आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान एसआरएन में उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.