प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- कुंडा। उदयपुर थाना क्षेत्र के सेमरा अठेहा गांव निवासी चांद मोहम्मद ने हथिगवां पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह और उसका 30 वर्षीय छोटा भाई पीर मोहम्मद 31 मार्च को प्रयागराज जा रहे थे। हथिगवां थाना क्षेत्र के हाईवे पर जहानाबाद गांव के सामने बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगे। तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन पीर मोहम्मद को कुचलते हुए भाग निकला। जिससे उसकी मृत्यु हो गई, बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक के भाई चांद मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...