शाहजहांपुर, मार्च 8 -- तिलहर। सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शाहजहांपुर के हथौड़ा बुजुर्ग निवासी छत्रपाल ने बताया कि बीती चार मार्च को उनका बेटा अंकित अपने दोस्त विशाख के साथ तिलहर से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान नगरिया मोड़ के आगे सुभाष नगर की तरफ पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक संख्या यूपी 27 बीबी 6168 में से टक्कर मार दी, जिससे विशाल व अंकित दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने अंकित को बरेली रेफर कर दिया जहां 5 मार्च को इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.