मिर्जापुर, फरवरी 10 -- मिर्जापुर। ट्रेलर से कुचलकर युवक की मौत मामले में अदलहाट पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृत युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुण्ड (सफाई बस्ती) निवासी श्याम लाल वर्तमान में अहरौरा के घाटमपुर में रह रहे हैं। उनका पुत्र 20 वर्षीय अनुराग सोमवार की दोपहर अपने मामा के घर जिगना से बाइक से वाराणसी लौट रहा था। इसी दौरान गरौड़ी के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक कुछ दूर ट्रेलर खड़ा कर मौके से भाग निकला था। मृत अनुराग दो भाइयों में बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया कि मृत युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक पर मुक...