युवक की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, आठ नामजद
मधुबनी, सितम्बर 1 -- झंझारपुर, निसं। रक्षा बंधन के दिन बहन को ससुराल बेलाराही पहुंचाने के बाद अपने घर मैनी (अंधराठाढ़ी) लौट रहे 30 वर्षीय दुर्गानंद सदाय की संदिग्ध मौत मामले में झंझारपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के पिता परमेश्वर सदाय के आवेदन पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के अनुसार दर्ज प्राथमिकी में मृतक के पिता ने अपने बेटे की मौत को सोची-समझी साजिश बताया है। मामले में आठ लोगों को नामजद और कुछ अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। नामजद आरोपियों में मैनी गांव के बिंदेश्वर सदाय, तेजु पासवान, संतोष सदाय, बलदेव राम, सुरज पासवान, नेवी सदाय, रेखा देवी तथा मदनपटी (फुलपरास) के शिव शंकर सदाय शामिल हैं। आरोप है कि घटना से पांच दिन पूर्व इन लोगों ने घर आकर दुर्गा नंद को जान से मारने की धमकी दी थी। रक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.