युवक की मौत मामले में यूडी केस दर्ज
मधुबनी, जून 5 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। बिस्फी के सिमरी गांधीनगर निवासी 35 वर्षीय गोपाल मंडल की संदिग्ध मौत मामले में नगर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी वेवी देवी के लिखित शिकायत पर यूडी केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वेवी देवी के लिखित शिकायत के अनुसार उसका पति नशा करता था। किसी पर कोई शक नहीं है। पत्नी के अनुसार गुरुवार शाम करीब पांच बजे फेसबुक पर पति को मृत अवस्था में देखी थी। सदर अस्पताल पहुंची तो शव पड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.