कौशाम्बी, मार्च 29 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के रक्सौली गांव का छेदीलाल लोधी 27 मार्च को किसी काम से मंझनपुर के उमरा गया था। लौटते वक्त कुंआडीह के समीप विपरीत दिशा से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी छेदीलाल को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। क्रिया-कर्म के बाद मृतक की पत्नी राजपति देवी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.