बलिया, दिसम्बर 10 -- बलिया, संवाददाता। युवक की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दंपति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। नगरा नगर पंचायत के चचयां निवासी 23 वर्षीय इंदल उर्फ अभय का एक किशोरी से प्रेम सम्बंध था। लड़की कुछ दिनों से रसड़ा क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपने ननिहाल में रह रही थी। मंगलवार को बाइक से अभय भी पहुंच गया। बताया जाता है कि वहीं पर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर किशोरी के ननिहाल के लोग सीएचसी रसड़ा पर लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि लोग उसे लेकर मऊ पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.