कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव का 37 वर्षीय लव सिंह 21 अप्रैल की रात ससुराल से घर लौट रहा था। मोहम्मदपुर असवां के समीप पीछे से आए डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौके हो गई थी। मृतक की पत्नी शिमला देवी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की डंपर समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...