कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- सैनी थाना क्षेत्र के ककराली के मजरा धुमाई गांव निवासी छोटेलाल ने बताया कि उनका बेटा हीरालाल 20 अप्रैल को किसी काम से सिराथू जा रहा था। शाखा चौराहा के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बेटे को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की ट्रैक्टर समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...