कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के कटैया डिहवा गांव का 18 वर्षीय अरशद खान पुत्र नफीस खान गुरुवार रात पड़ोसी युवकों के साथ मकान पुताई की मिट्टी लेने ट्रैक्टर से पास स्थित तालाब गया था। लौटते वक्त कटैया गांव के समीप अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया था। इसके नीचे दबने से अरशद को गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक की मां परवीन बेगम की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक निहाल पुत्र नूर खान की तलाश शुरू कर दी है। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...