युवक की मौत मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा
फिरोजाबाद, मई 27 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के 58 से 59 किमी के मध्य हुए सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत के मामले में उसकी पत्नी ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एकता कुमारी श्रीवास्तव पत्नी रंजन कुमार श्रीवास्तव निवासी लाल डोरा बरारी नार्थ दिल्ली के पति 7 मई की सुबह अपनी कार से रंजन कुमार, सुनीता राना पत्नी राजीव राना निवासी नगर सहारनपुर उत्तर प्रदेश के साथ अयोध्या से दिल्ली वापस आ रहे थे। कार चालक अमन कुमार श्रीवास्तव ने कार की लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर 59 58 किमी के पास ट्रक में टक्कर मार कर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार उसके पति रंजन श्रीवास्तव को गंभीर चोटें आई। उन्हें सैफई पीजीआई भर्ती कराया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना नगला खंगर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.