लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- संदिग्ध हालातों में गोली लगने से हुई मनीष की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं हत्या और आत्महत्या के बीच उलझे मामले को लेकर मनीष के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से कराया गया है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। देर शाम मनीष के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मितौली थाना क्षेत्र के लल्हौआ गांव निवासी वेदनाथ राठौर के छोटे बेटे 32 वर्षीय मनीष का शव सोमवार दोपहर गांव के निकट नहर पटरी सड़क पर पुल के पास पाया गया था। उसकी गर्दन बुरी तरह से लहुलुहान थी। जबड़े के नीचे गोली लगने के भी निशान थे। उसके दाहिने हाथ में एक अवैध तमंचा व बाएं हाथ में बारुद से जले जैसे निशान पाएं गए थे। शव के करीब 20 मीटर दूर एक पेड़ से सटी हुई मनीष की बाइक खड़ी पाई गई थी। बाइक में टंगे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.