फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 10 -- फर्रुखाबाद। युवक की मौत के बाद जबरन शव उठाने पर शनिवार को बवाल हो गया। गुस्साए परिजनों ने पथराव कर पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। कादरीगेट थानाध्यक्ष की गाड़ी तोड़कर पलट दी। तीन घंटे तक चले इस बवाल में इंस्पेक्टर समेत सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। दो महिलाओं समेत तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हालांकि एसपी केवल चार पुलिसकर्मियों के ही घायल होने की बात कह रही हैं। राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर जटपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय बृजेश कुमार राजपूत खरबूजे का ठेला लगाता था। शनिवार सुबह बृजेश का शव गांव के पास शराब ठेके से तीन सौ मीटर दूर पुलिया के नीचे नाले में पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- छापेमारी कर पांच कॉर्टन अंग्रेजी शराब जब्त पुलिस शव निकाल कार्रवाई कर ही रही थी कि तभी परिजन बिफर गए। हत्या का आरोप लगाते हुए परि...