युवक की मौत पर प्रेमिका के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज
प्रयागराज, मई 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सुलेमसराय के एक 23 वर्षीय युवक ने करीब दो सप्ताह पहले आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होने की पुष्टि हुई। इधर, आत्महत्या के बाद मृतक के पिता ने एक युवती के खिलाफ धूमनगंज थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराते हुए ब्लैकमेलिंग और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर शिकायतों की जांच कर रही है।सुलेमसराय निवासी प्रहृलाद कुमार की तहरीर के मुताबिक, उनके बेटे का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों मोबाइल पर बातचीत और चैट भी करते थे। आरोप है कि युवती ने कई बार उनके बेटे से नकदी, जेवरात और अन्य महंगे गिफ्ट लिया। वहीं, युवक को बार-बार ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने की कोशिश करती थी। आरोप है कि युवती के ब्लैकमेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.