बरेली, दिसम्बर 19 -- मीरगंज। रामपुर के मिलक के मोहल्ला अस्दुल्लानगर निवासी विजेंद्र गंगवार की मीरगंज में कृषि उत्पाद एवं खाद की दुकान है। बीते 10 दिसंबर को उनका पुत्र ऋषभ गंगवार सुबह दुकान पर जा रहा था। कुल्छा खुर्द में पेट्रोल पंप के सामने ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उनको बरेली में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हायर सेंटर ले जाते समय घायल की मौत हो गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.