बांदा, मई 1 -- बबेरू। नशे में धुत युवक जमीन पर गिर गया, इससे उसके सिर पर गंभीर चोटे आ गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत बताया। भाई ने शराब में जहर मिला कर पिलाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरका थाना क्षेत्र के कबीरपुर निवासी शिरोमणि ने बताया 37 वर्षीय बड़ा भई जयकरन पुत्र रामकुमार नशे का आदी था। शुक्रवार सुबह वह नशे की हालत में घर आ रहा था। तभी घर के बाहर वह गिर पड़ा। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे सीएचसी बबेरू ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.