युवक की मौत पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज
कौशाम्बी, जून 15 -- प्रयागराज के धूमनगंज के बेगम सराय निवासी अंजुम बेगम जाफरपुर महांवा निवासी पश्चिमशरीरा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति मोहम्मद सलीम ऑटो चलाते थे। 13 जून की रात्रि को उसको पति प्रयागराज से वापस आ रहे थे। करारी के म्योहर के उनको अचानक उल्टी होने लगी। उन्होंने आटो से सिर बाहर निकाला तो तेज रफ्तार डंपर उनको कुचलते हुए निकल गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.