महोबा, अप्रैल 1 -- खरेला, संवाददाता। ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत के मामले में परिजनों ने चालक पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने हत्या का केस दर्ज न होने पर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया बाद में पुलिस ने हत्या की धारा को बढ़ाया। थाना क्षेत्र के पाठा गांव निवासी ईश्वरी प्रसाद के 18 वर्षीय नाती निखिल पुत्र धीरज मंगलवार को खेत में ट्रैक्टर की चपेट में आ गया था जिसे परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे जहां डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने चालक पर जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बाबा की तहरीर केआधार पर चालक जगभान के खिलाफ केस दर्ज किया बाद में परिजन हत्या की धारा बढ़ाने ...