कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- मंझनपुर। कड़ा धाम के सौरई बुर्जुग गांव की रेखा देवी पत्नी मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसका पति घर से ट्रैक्टर ट्राली में इंटरलॉकिंग की ईट लादकर कोखराज जा रहा था। टेड़ीमोड़ के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में पति मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।बुधवार को पीड़िता की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.