उरई, अप्रैल 9 -- उरई। एट थाना क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी में बुधवार दोपहर को नवयुवक की कुएं में गिरने से हुई मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्या में शामिल दूसरे आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर को बरार समाज के दर्जनों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा किया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में मृतक प्रदीप बरार के पिता रमेश उर्फ रिंकू बरार निवासी ग्राम अकोढ़ी बैरागढ़ थाना एट ने बताया कि 8 अप्रैल की दोपहर उसका बेटा गांव के पास बने मरघट के नजदीक स्थित राम बहादुर पटेल के खेत की मेड़ से निकलने लगा। इसी दौरान गांव के दबंग कल्लू पटेल व देव शिवहरे ने उसके पु...