कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- कोखराज के ननमई मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम को कंटेनर में पीछे से अंदावा गांव का पिंटू (22) बाइक लेकर घुस गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पिंटू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पिंटू के पिता राजेश कुमार ने मामले की तहरीर कोखराज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...