कानपुर, मार्च 14 -- चकेरी। सनिगवां के एक अस्पताल में शनिवार की दोपहर को एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सनिगवां निवासी 34 वर्षीय जुगुल किशोर बाइक मैकेनिक थे। उनके परिवार में पत्नी दीपाली वर्मा, बेटी दिव्या, टुकटुक और बेटा अभय हैं। जुगुल के छोटे भाई जीतू वर्मा ने बताया कि गुरुवार देर रात को भाई को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके चलते उन्हें सनिगवां स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि इलाज के लिए करीब तीस से चालीस हजार ले लिए गए। परिजनों ने बताया कि इसके बाद शनिवार दोपहर को अचानक डॉक्टरों ने जवाब देते हुए दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। इस पर परिजनों ने आईसीयू में जाकर देखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.