युवक की मौत को हत्या बता पिता ने केस दर्ज कराने की उठाई मांग
उन्नाव, अगस्त 24 -- नवई, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जमोरिया गांव निवासी मेवालाल राजपूत ने जनसुनवाई पोर्टल और पुलिस को शिकायती पत्र देकर 24 वर्षीय बेटे आकाश की मौत को हत्या बताते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पिता ने मामले की दोबारा जांच कराने व संदिग्ध लोगों के मोबाइल की लोकेशन व कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की है। मेवालाल के अनुसार 13 अगस्त सुबह आकाश पड़ोसी गांव निवासी एक युवक के साथ बाल कटवाने के लिए नवई जाने की बात कहकर बाइक से घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन आकाश का कोई पता नहीं चला। उसके बाद 14 अगस्त को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। अगले दिन 15 अगस्त को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में झाड़ियों के बीच पेड़ पर आकाश का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.