मैनपुरी, मार्च 25 -- क्षेत्र के ग्राम चिर्रा सुल्तानगंज में होली के दिन मारपीट में एक युवक घायल हुआ था। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ग्राम चिर्रा सुल्तानगंज निवासी रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हरिनाथ सिंह पुत्र मिश्रीलाल ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र अनिल व पुत्रवधू प्रीती होली पर गांव आए थे। घर के बाहर परिवार के ही लोग जेसीबी से मिट्टी डालकर कब्जा कर रहे थे, जिसका विरोध पुत्र ने किया तो परिवार के ही योगेश, मनोज, अशोक, रेखा देवी पत्नी रघुनाथ सिंह, श्याम नाथ सिंह ने उसके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 16 मार्च को उनके पुत्र की मौत हो गई। तहरीर पुलिस को दी ...