बिजनौर, मार्च 31 -- चांदपुर। क्षेत्र में मारपीट की घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो जाने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो और हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। क्षेत्र के गांव हैजरपुर निवासी राकेश पुत्र फूल सिंह ने 23 मार्च को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पलक पुत्री संजीव तथा उसके परिजनों ने उसके भतीजे प्रशांत पुत्र सियाराम के साथ जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। उपचार के दौरान प्रशांत की मौत हो जाने पर पुलिस ने मामले में धाराएं बढ़ाते हुए इसे गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस जांच में निकरान्त उर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.