लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- मकसूदपुर। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किसान की विगत दो माह पूर्व अवैध रूप से डाली गई बिजली लाइन के करंट की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में घटना के लगभग दो माह बाद पुलिस ने नामजद 12 आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पैंकीपुर निवासी सुरेश व गद्नापुर निवासी सुरेश को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। वहीं इससे पूर्व मामले में नामजद दो आरोपी अनंगपाल व रोशन जेल जा चुके हैं। हालांकि अभी भी नामजद आठ आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। बताते चलें कि विगत 27 फरवरी की देर रात मकसूदपुर गांव निवासी विमल वर्मा रंगरेजपपुर गांव में खेत की सिंचाई करने गए थे। यह भी पढ़ें- शटडाउन के बाद भी दौड़ी करंट, खंभे पर काम करते लाइनमैन की मौत, परिजनों का हंगामा जहां पड़ोसी गांव के शिकारियों द्वारा हाई टेंशन लाइन से अव...