युवक की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, मई 20 -- जहानाबाद। ग्राम सैजना के समीप ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सैंजना निवासी 21 वर्षीय कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश की मंगलवार रात ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मौत हो गई थी। वह बाइक से अपने घर जा रहा था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। उनका कहना था कि दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर नाबालिग चला रहा था और उसका इस्तेमाल खनन में हो रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक,एएसपी और सीओ सिटी के समझाने पर परिजनों ने दो घंटे बाद शव उठने दिया था। इस मामले में मृतक कुलदीप के भाई मंगलसेन ने ट्रैक्टर चालक विपिन कुमार पुत्र अजयपाल निवासी ग्राम ललौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.