युवक की मौत के मामले में ट्रक चालक पर केस दर्ज
रामपुर, मई 24 -- शाहबाद। संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव धनुपुरा निवासी राजकुमार के अनुसार 19 मई को वह अपने भाई दीपक के साथ करैथी रिश्तेदारी में आए थे। लौटते वक्त करैथी में ही खाद खरीदने के लिए दुकान पर रुके थे। दीपक बाइक पर ही बैठा रहा। आरोप है कि इसी दौरान चंदौसी की तरफ से आ रहे ट्रक ने गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक की मौत हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक की मौत यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.