युवक की मौत के मामले में जेसीबी चालक पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- कुंडा, संवाददाता। गड्ढे में फंसे डीजे को निकालते समय जेसीबी ने युवक को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हथिगवां थानाक्षेत्र के महरुपुर गांव निवासी रिंका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 अगस्त को गांव में फंसे हुए डीजे को धक्का देकर निकालने को उसके पति महेन्द्र समेत कई लोग इकट्ठा हुए थे। डीजे को निकालने को जेसीबी भी बुलाई गई। आरोप है कि जेसीबी से फंसे हुए डीजे को निकालने के दौरान ड्राइवर की लापरवाही से बगल में खड़े उसके पति महेन्द्र कुमार सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सीएचसी कुंडा ले गए तो प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। वहां से लौटते समय रास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.