रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- आनंद पांडे, पंतनगर। थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में एक 29 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सासखोली उजरार, थाना भिकियासैंण, जिला अल्मोड़ा निवासी हरीश सिंह मेहरा प्रीकॉल कंपनी जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे वोल्टास कंपनी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। सोमवार को बहन दीपा देवी ने तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.