रामपुर, जनवरी 8 -- ग्राम मानपुर ओझा निवासी कालू मंडल की पत्नी रमा मंडल ने शिकायत पत्र देकर बताया कि वह अपने दो पौत्रों रोहित व रोहन के साथ रहती रही है। कहा कि 13 अक्तूबर को बिद्र कॉलोनी निवासी छोटू विश्वास की पत्नी तापसी विश्वास उसके आई और उसके पौत्र रोहित को अपने साथ ले गई थी। तभी तापसी विश्वास ने पति छोटू विश्वास, गौतम मंडल, अनीता मंडल और पार्वती मंडल के साथ मिलकर रोहित के खाने में जहर मिला दिया था। जिस कारण उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.