गाजीपुर, जनवरी 31 -- सिधागरघाट। क्षेत्र के चावनपुर कोडर निवासी शिव मुनि राजभर ने अपने 27 वर्षीय पुत्र राजेश राजभर की गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। बताया कि पुत्र गेहूं के खेत में पानी लगाने जा रहा था। तभी चावनपुर कोडर गांव के पास अज्ञात अनियंत्रित वाहन उसे जोरदार टक्कर मार दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन अस्पताल ले जा रहे थे जहां रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.