काशीपुर, मार्च 14 -- काशीपुर। ट्रैक्टर की चपेट में आकर हुई बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यूपी के थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम अमानताबाद निवासी मो.सलीम पुत्र मो. यूनुस ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसका भाई मो. नईम बीते 28 फरवरी को बाइक पर सवार होकर रामनगर से घर आ रहा था। इस दौरान गढ़ीनेगी रोड पर सन्धु पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने ट्रैक्टर को तेजी और लापरवाही से चलाते उसके भाई की मोटर साइकिल मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घालय हो गया। घटना के समय पीछे आ रहे लोगों अब्दुल जब्बार व मो. हासिम ने उसे सरकारी एम्बुलेंस से एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.