युवक की मौत के बाद लोगों ने किया हाईवे जाम
मधुबनी, जून 17 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत को लेकर आक्रोशित लोगों ने केरवा गांव के पास नेशनल हाईवे 227 को जाम कर दिया। बुधवार को शाम से पहले लगे जाम को हटाने के लिए साहरघाट पुलिस पहुंच कर लोगों से देर शाम तक वार्ता करती रही।
पुलिस कार्रवाई बात नहीं बनने पर वहां बेनीपट्टी पुलिस इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, मधवापुर सीओ सुनील कुमार, मधवापुर और हरलाखी पुलिस ने जामस्थल पर कैंप शुरू किया। दरअसल मामला बासोपट्टी थाना क्षेत्र का है। वहां मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित केरवा गांव के एक बाइक सवार युवक की मौत कथित एक पिकअप वैन की चपेट में आने से हो गयी। वहां से युवक के शव को एक एंबुलेंस वाले ने केरवा में मृतक के घर पर छोड़ कर चला गया।
परिजनों की मांग परिजनों का आरोप है कि बासोपट्टी पुलिस ने बिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.